आगरालीक्स…आगरा के आवास विकास में सज कर तैयार हुई भीमनगरी. सीएम योगी 15 अप्रैल को करेंगे उद्घाटन. मायावती के बाद पहली बार कोई सीएम आगरा के भीमनगरी आयोजन में आएंगे..
आगरा के सेक्टर 11 में भीमनगरी सजकर तैयार हो गई है. भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की 134वीं जयंती के अवसर पर भीमनगरी का आयोजन यहां किया जा रहा है. चार दिन तक भीमनगरी के आयोजन होंगे और इसके दूसरे दिन 15 अप्रैल को सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा में उद्घाटन करेंगे. मायावती के बाद पहली बार प्रदेश का कोई सीएम आगरा के इस भव्य भीमनगरी आयेजन में शामिल होंगे.समारोह के पहले दिन भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी और चारों दिन कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसके अलावा 15 अप्रैल को सीएम योगी आएंगे तो 16 और 17 अप्रैल को यहां भव्य आयोजन होंगे. इसकी तैयारी पूरी हो गई है.
बौद्ध तीर्थ स्थल के रूप में बना महल
भीमनगरी में महल नागपुर के ऐतिहासिक बौद्ध तीर्थ स्थल दीक्षा भूमि के रूप में बनाया गया है. दीक्षा भवन को बनाने में करीब 20 दिन का समय लगा है.