आगरालीक्स…Agra News : डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की स्नातक और परास्नातक सम सेमेस्टर परीक्षा फार्म भरने की आज अंतिम तिथि है। 21 अप्रैल से स्नातक और परास्नतक की शुरू होनी हैं परीक्षाएं। ( Agra News : Last date of Exam Form filling today#Agra )
विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति से संचालित बीए, बीएससी, बीकाम द्वितीय, चतुर्थ और षष्ठम सेमेस्टर और एमए, एमएससी और एमकाम द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 21 अप्रैल से शुरू हो रही हैं। इसके लिए परीक्षा फार्म भरवाए जा रहे हैं। स्नातक और परास्नातक के तीन लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। छात्रों के परीक्षा फार्म न भर जाने पर चार बार परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाई जा चुकी है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश के अनुसार छात्र परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 14 अप्रैल की गई थी। 500 की जगह एक हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ 14 अप्रैल तक परीक्षा फार्म भरे जा सकेंगे। आज अंतिम तिथि है।