आगरालीक्स… आगरा से दरोगा भर्ती परीक्षा का आॅनलाइन पेपर लीक हुआ था, इस मामले में आगरा के एक संस्थान के संचालक सहित सात को अरेस्ट किया गया है। पेपर लीक और सॉल्व करने के अत्याधुनिक तरीके ने एसटीएफ को भी हिला कर रख दिया है। इस मामले में गिरोह के कई और सदस्य अरेस्ट किए जाने हैं। एसटीएफ ने आगरा के ओम इंस्टीटयूट, छलेसर स्थित एसडी भदावर कॉलेज के परिसर में किराए की बिल्डिंग में संचालित सेंटर के संचालक सहित सात को अरेस्ट किया है।
आईजी एसटीएफ अमिताभ यश ने बताया कि 17 से 31 जुलाई तक प्रदेश के 97 सेंटरों पर आॅनलाइन परीक्षा कराई जा रही थी। इसी बीच सोशल मीडिया पर पेपर लीक हो गया, इस मामले की एसटीएफ की साइबर सेल जांच कर रही है। इस मामले में आगरा के ओम ग्रुप आॅफ इंस्टीटयूशन के संचालक गौरव आनंद जो कि सौरभ जाखड का भाई है, सौरख जाखड हरियाणा की पलवल जेल में हत्या के आरोप में बंद है। इंस्टीटयूट के आईटी हेड बलराम, इनविजिटेटर पुष्पेंद्र सिंह, अभ्यर्थी दिनेश कुमार, दीपक कुमार सहित मीडिएटर गौरख खत्री को अरेस्ट किया गया है।
रिमोट एक्सेस टूल का इस्तेमाल
गिरोह परीक्षा केंद्रों पर रिमोट एक्सेस टूल इंस्टाल कर देता था, इस टूल से परीक्षा केंद्र से दूर कहीं बैठकर अपने कंप्यूटर से परीक्षा केंद्र के कंप्यूटर को कंट्रोल करता है, जैसे ही पेपर शुरू होता है, यह परीक्षा केंद्र से कंप्यूटर को रिमोट एक्सेस टूल से जुडने के बाद पेपर को सॉल्व करने लग जाता है। इसके लिए 10 10 लाख रुपये लिए गए। जबकि परीक्षा कराने वाली एजेंसी एनएसईआइटी के लोकल सर्वर को भी हैक कर प्रश्न पत्र लीक किए गए हैं।
इंटरनेट फोटो