आगरालीक्स…आगरा में 30 हजार वर्ग मीटर में बन रही अनाधिकृत कॉलोनी पर चला बुलडोजर. कालिंदी विहार में बिल्डिंग के प्रथम तल को किया सील
आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से लगातार अवैध निर्माणों, अनाधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. इसी के तहत आगरा विकास प्राधिकरण के शाहगंज वार्ड के अन्तर्गत आज गुरुवार को दिल्ली गार्डन मैरिज होम के सामने, फतेहपुर सीकरी रोड, सहारा, आगरा पर लगभग 30000 वर्गमी० क्षेत्रफल में अवैध प्लॉटिंग का कार्य कर विकसित की जा रही अनाधिकृत कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया गया है.वहीं एडीए के छत्ता वार्ड के अन्तर्गत नारायणी सेल्स विनोद विहार, 100 फुटा रोड कालिन्दी विहार, टेढ़ी बगिया, छत्ता वार्ड आगरा पर अनाधिकृत रूप से निर्माण किये जाने पर भवन के प्रथम तल को सीलबन्द कर दिया गया है.