आगरालीक्स..Agra News : आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में स्लीप रूम बनेगा, इसमें खर्राटे और नींद में की समस्या का इलाज होगा। ( Agra News : Rs 24 Lakh proposal for sleep room in SNMC Agra#Agra )
एसएन मेडिकल कॉलेज के रेस्पिटेरी मेडिसिन विभाग में स्लीप रूम बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। डॉ. जीवी सिंह के अनुसार, 24 लाख की लागत से स्लीप रूम बनाया जाएगा, इसमें एक कमरा होगा जिसमें खर्राटे की समस्या से पीड़ित मरीज भर्ती किए जाएंगे। रात में सोते समय मशीन से इनकी जांच की जाएगी, यह देखा जाएगा कि खर्राटे के कारण आक्सीजन की सप्लाई तो बंद नहीं हो रही है। आक्सीजन की सप्लाई बंद होने पर दिल सहित शरीर के अन्य अंगों पर क्या प्रभाव पड़ रहा है।
जांच के साथ इलाज भी होगा
एसएन में बनने जा रहे स्लीप रूम में खर्राटे और नींद की समस्या की जांच के साथ ही मरीजों का इलाज भी किया जाएगा। इसके लिए तैयारी चल रही है।