आगरालीक्स…आगरा में 12 साल की लड़की से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस ने किया अरेस्ट. घर से उठाकर लेक गया था बच्ची को…देखें वीडियो
आगरा के थाना खेरागढ़ क्षेत्र में 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. पुलिस अरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.घर से उठाकर ले गया था
थाना खेरागढ़ क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी थी कि 17 अप्रैल को वह किसी काम से जगनेर गया था और घर में बच्चे अकेले थे. 18 अप्रैल को उसके बुआ के लड़के ने फोन पर बताया कि ओमवीर पुत्र हरविलास ने उसकी 12 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म जैसा घिनौना काम किया है. इस पर पिता जब घर पहुंचा तो बेटी ने बताया कि ओमवीर उसे घर से उठाकर ले गया था और बाद में गलत कामकिया.
इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खेरागढ़ में मकदमा दर्ज किया गया था. नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने की घटना में संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना खेरागढ़ पर पुलिस टीमों का गठन किया गया. 20 अप्रैल को गठित पुलिस टीमों ने मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त ओमवीर को लालपुर चौराहा से गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
ओमवीर पुत्र हरविलास निवासी नगला उदैया थाना खेरागढ़ जनपद आगरा ।