आगरालीक्स…अपनी ही शादी में दूल्हे ने की ऐसी हरकत, नाराज दुल्हन चिल्लाने लगी ,बोली—नहीं करूंगी इससे शादी….बिना दुल्हन के लौटी बारात
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में दूल्हे के शराब पीकर आने पर दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया. काफी देर तक पंचायत हुई लेकिन दुल्हन शादी के लिए राजी नहीं हुई. इस पर बिना दुल्हन के ही बारात लौट गई.मामला जसराना का है. यहां मंगलवार को एक शादी समारोह चल रहा था. धूमधाम से बारात आई लेकिन द्वार पूजा पर दूल्हा लड़खड़ाने लगा. स्टेज पर जब दुल्हन ने दूल्हे को नशे में देखा तो वो भड़क गई और शादी करने से इनकार कर दिया. काफी मान मनोवल हुई लेकिन दुल्हन का कहना था कि जो व्यक्ति अपनी शादी में शराब पीकर आया हो ऐसे इंसान के साथ मैं अपनी जिंदगी नहीं गुजार सकती. आखिर में बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई.