Sunday , 19 April 2026
Home फिरोजाबाद Firozabad News: 17 years after marriage, a wife ran away with her lover; the husband took his own life….#firozabad
फिरोजाबाद

Firozabad News: 17 years after marriage, a wife ran away with her lover; the husband took his own life….#firozabad

92

फिरोजाबादलीक्स….शादी के 17 साल बाद पत्नी अपने प्रेमी के साथ भागी. समझाने पर भी नहीं समझी तो पति ने दे दी अपनी जान…पुलिस ने प्रेमी के साथ महिला को किया अरेस्ट

फिरोजाबाद में एक महिला 9 दिन पहले अपने प्रेमी के साथ भाग गई. पति ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन इसके बाद भी वह नहीं समझी. प्रेमी की लगातार धमकियां मिलने से परेशान पति ने सोमवार को आत्महत्या कर ली. उसका शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला. पुलिस ने इस मामले में अब मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को अरेस्ट कर लिया है.

घटना गढ़ी भाऊ की है. यहां रहने वाले भीकम सिंह ने बताया कि उनके बेटे रविंद्र की शादी 17 साल पहले गौरी से हुई थी. शादी से इनके तीन बच्चे भी हैं. धीरपुरा में रहने वाला अरविंद का इनके घर पर आना जाना था और वह गौरी को अपनी मौसी कहता था लेकिन गौरी और अरविंद के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया. 6 अप्रैल की रात को अरविंद गौरी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया. 12 अप्रैल को गौरी घर लौटी. पति सहित परिवार के लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह अरविंद को छोड़ने को तैयार नहीं हुई. इधर अरविंद भी रविंद्र को लगातर धमकी दे रहा था. इससे परेशान होकर रविंद्र ने गांव के बाहर पेड़ पर लटककर आत्महत्या कर ली.

रविंद्र के परिजनों ने आरोपियोें के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और करीब छह घंटे तक शव को पेड़ से उतरने नहीं दिया. तहरीर के आधार पर पुलिस ने पत्नी गौरी, अरविंद, पुष्पेंद्र और बृजेश के खिलाफ मामला दर्ज किया हे. पुलिस ने मंगलवार को अरविंद और पत्नी गौरी को अरेस्ट कर लिया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

फिरोजाबाद

Agra Live News: Fire wreaks havoc at Firozabad’s vegetable market; over 50 shops reduced to ashes…#agranews

फिरोजाबादलीक्स…फिरोजाबाद की सब्जी मंडी में आग का कोहराम. 50 से अधिक दुकानें...

फिरोजाबाद

Firozabad News: Female Tehsildar in Firozabad Levels Serious Allegations Against DM…#firozabad

फिरोजाबादलीक्स…फिरोजाबाद में महिला तहसीलदार ने डीएम पर लगाए गंभीर आरोप.

फिरोजाबाद

Sad News: Three Dead, Including a Married Couple, in Head-on Collision Between Two bikes in Firozabad…#firozabadnews

फिरोजाबादलीक्स…​दर्दनाक हादसा, फिरोजाबाद में दो बाइकों की आमने—सामने की टक्कर में पति—पत्नी...

फिरोजाबाद

Firozabad Live News: Massive fire breaks out inside parking lot; three cars reduced to ashes…#firozabad

फिरोजाबादलीक्स…फिरोजाबाद में पार्किंग के अंदर लगी भीषण आग. तीन कारें जलकर हुई...

error: Content is protected !!