Tuesday , 19 May 2026
Home फिरोजाबाद Firozabad News: Female Tehsildar in Firozabad Levels Serious Allegations Against DM…#firozabad
फिरोजाबाद

Firozabad News: Female Tehsildar in Firozabad Levels Serious Allegations Against DM…#firozabad

165

फिरोजाबादलीक्स…फिरोजाबाद में महिला तहसीलदार ने डीएम पर लगाए गंभीर आरोप.

आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. टूंडला में तैनात रहीं महिला तहसीलदार ने डीएम के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को उन्होंने मीडिया के सामने डीएम और उनके ओएसडी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए. उनका कहना है कि डीएम दबाव बनाकर नैतिक व अनैतिक मांग करते हैं. रिपोर्ट के अनुसार तहसीलदार ने आरोप लगाए हैं कि वह डीएम को 1.75 लाख रुपये का आईफोन दे चुकी हैं. इसके बाद भी उनका आठ महीने का वेतन रोके रखा गया. जिससे उन्हें फरवरी में हाईकोर्ट जाना पड़ा था.

तहसीलदार राखी शर्मा आगरा के बल्केश्वर की रहने वाली हैं और टूंडला तहसील में डेढ़ साल से तैनात हैं. उनके और डीएम के बीच कई महीनों से तनातनी चल रही है. पहली बार यह मामला फरवरी में तब खुलकर आया जब राखी शर्मा ने आठ माह से वेतन न मिलने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि डीएम ने उन्हें प्रताड़ित करने के लिए उनका वेतन रोक रखा है. हालांकि होली से पहले उनका वेतन भी जारी हो गया था लेकिन एसआईआर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तहसीलदार के स्थानांतरण की चर्चा राजस्व विभाग में थी. गुरुवार शाम को तीन तहसीलदारों के स्थानांतरण हुए जिनमें राखी शर्मा भी शामिल हैं. उन्हें इसी पद पर शिकोहाबाद भेजा गया था.

लगाए गंभीर आरोप
शुक्रवार को तहसीलदार राखी शर्मा ने मीडिया के सामने डीएम और उनके ओएसडी का नाम लेते हुए कहा कि इनके द्वारा सभी राजस्व अधिकारियों को प्रताड़ित किया जाता है. ओएसडी के साथ ही कलक्ट्रेट के कई बाबू भ्रष्टाचार में लिप्त हैं. रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने आरोप लगाया कि वेतन न मिलने पर जब वह हाईकोर्ट गईं तो रात में ही कोषागार खुलवाकर उनका वेतन जारी किया गया. डीएम ने कार्यालय बुलाकर याचिका को वापस लेने का दबाव भी बनाया. राखी शर्मा ने और भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

कलक्ट्रेट कर्मचारी हुए लामबंद
इधर कलक्ट्रेट कर्मचारी भी तहसीलदार के खिलाफ लामबंद हो गए हैं. उत्तर प्रदेश मिनि​स्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद और मंडलायुक्त आगरा को पत्र भेजकर तहसीलदार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

फिरोजाबाद

Firozabad DM announces adoption of ‘No Vehicle Day’ every Friday…#firozabadnews

फिरोजाबादलीक्स…हर शुक्रवार को नो व्हीकल डे…फिरोजाबाद डीएम ने की पर्यावरण संरक्षण के...

फिरोजाबाद

Firozabad News: DCM Collides with Moped-Riding Couple; Husband Dies on the Spot…#firozabad

फिरोजाबादलीक्स….दर्दनाक, मोपेड सवार पति—पत्नी को डीसीएम ने मारी टक्कर. पति की मौके...

फिरोजाबाद

Firozabad Live News: A truck collided with an auto-rickshaw carrying passengers, killing two…#firozabadnews

फिरोजाबादलीक्स…सवारियां लेकर जा रहे आटो को ट्रक ने मारी टक्कर. दो की...

फिरोजाबाद

Sad News: Four-year-old boy drowns in Yamuna river….#firozabad

फिरोजाबाद…दुखद, पति—पत्नी की लड़ाई. पति चार साल के बेटे को लेकर यमुना...

error: Content is protected !!