आगरालीक्स…आगरा के सरकारी स्कूलों में 67 टीचर और शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले. निरीक्षण में सुबह 8 बजे तक 5 स्कूल बंद मिले. वेतन रोकते हुए सभी टीचरों को नोटिस जारी करने के आदेश
आगरा के सरकारी स्कूलों में टीचरों के समय पर न आने या अधिकतर अनुपस्थित रहने की शिकायतें लगातार प्रशासन तक पहुंचती रहती है. ऐसे में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को हर विकास खंड के तीन—तीन स्कूलों का औचक निरीक्षण कराया. निरीक्षण में 67 अध्यापक जिसमें शिक्षामित्र भी शामिल हैं, अनुपस्थित पाए गए. इसके अलावा 5 स्कूल निरीक्षण में सुबह 8 बजे तक बंद मिले. यह निरीक्षण सुबह साढ़े सात बजे से 8 बजे तक चला.नोटिस जारी
अनुपस्थित सभी अध्यापकों/ शिक्षामित्रों का अनुपस्थिति वेतन रोकते हुए जिला बेसिक अधिकारी आगरा को अनुपस्थित अध्यापकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गये है। साथ ही इस सम्बन्ध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आगरा एव सम्बंधित खण्ड शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है.