आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें, आगरा के से स्कूल संचालक के घर पर दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाश आ धमके, शोर मचाने पर बाइक छोड़कर भाग गए। ( Agra News Video: Bikers run away after School owner shouted)
आगरा के शीतला गली में सेंट लर्निंग स्कूल है। भूतल पर स्कूल है और पहली मंजिल पर स्कूल संचालक अनिल मेहरोत्रा अपनी पत्नी अनीता मल्होत्रा के साथ रहते हैं। दूसरी मंजिल पर एक किराएदार भी रहते हैं।
आगरा के शीतला गली में सेंट लर्निंग स्कूल है। भूतल पर स्कूल है और पहली मंजिल पर स्कूल संचालक अनिल मेहरोत्रा अपनी पत्नी अनीता मल्होत्रा के साथ रहते हैं। दूसरी मंजिल पर एक किराएदार भी रहते हैं।
स्कूल की छुटटी के बाद हेलमेल पहनकर आए बदमाश
शुक्रवार को दोपहर 12 बजे सेंट लर्निंग की छुटटी हो गई। इसके कुछ देर बाद बाहर के गेट को खटखटाने की आवाज आई, अनिल मेहरोत्रा ने गेट खोला तो बाइक सवार दो युवक जिन्होंने हेलमेट पहनरखा था और चेहरा ढक रखा था गेट के बाहर खड़े हुए थे। उनसे जैसे ही का बताओ एक युवक ने मुंह पर उंगली रखकर शांत रहने के लिए कहा और अंदर घुसने लगे। उन्होंने शोर मचा दिया। उनकी आवाज सुनकर किरादार ने भी शोर मचा दिया। शीतला गली घनी बस्ती है आस पास के लोग आ गए। बाइक को छोड़कर युवक भाग गए।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस की जांच में सामने आया है कि बाइक पास के ही मुजप्फर खां के किसी युवक की थी उसने पुलिस को बताया कि उसका दोस्त बाइक मांग कर ले गया था। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।