आगरालीक्स…Agra Health News: अचानक से पसीना आने लगे, बेचैनी और घबराहट हो रही है, चक्कर आएं, मुंह सूखने के साथ बेहोशी छाने लगे तो यह हीट स्ट्रोक के लक्षण हैं। ( Agra Health News: Primary treatment of heatwaves#Agra)
आगरा में कई दिनों से दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक बना हुआ है। तापमान बढ़ने से लोगों को कई तरह की परेशानी हो रही है, ऐसे लोग जो ज्यादा देर तक धूप में रहते हैं उनमें हीट स्ट्रोक का खतरा है। हीट स्ट्रोक में शरीर से पसीना निकलने लगता है। मुंह सूखने के साथ ही बेहोशी छा जाती है और शरीर का तापमान बढ़ जाता है। पेशाब आना बंद हो जाता है।
पंखे के नीचे लिटा कर पूरे शरीर पर पानी डालें
हीट स्ट्रोक पड़ने पर पंखे के नीचे लिटा दें और पूरे शरीर पर पानी डालें पानी की पटटी लगाएं जिससे शरीर का तापमान कम हो सके। इसके बाद डाक्टर को दिखाएं।