आगरालीक्स…Agra Development News.आगरा के मास्टर प्लान 2031 में सात जोन में बांटा गया है। अब सात जोनल प्लान बनेंगे, इसमें आवासीय, औद्योगिक, वाणिज्यिक, सार्वजनिक सुविधाएं विकसित करने का प्लान तैयार किया जाएगा। ( Agra Development News: 7 Zonal plan for Master Plan 2031 Agra#Agra)
आगरा के मास्टर प्लान 2031 को शासन ने मार्च में स्वीक्रति दे दी थी। इसके तहत आगरा को सात जोन में बांटा गया है। इसमें से पहला जोन विकसित हो चुका है इसलिए अभी पहले जोन का जोन प्लान तैयार नहीं किया जा रहा है। वहीं, सातवां जोन यीडा द्वारा यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे विकसित की जाने वाली आवासीय और औद्योगिक गतिविधि से जुड़ा होगा इसलिए सातवां जोनल प्लान भी पहले चरण में तैयार नहीं किया जा रहा है।
एक एजेंसी दो जोनल प्लान तैयार करेगी
एडीए के नगर नियोजक प्रोभात कुमार पाल के अनुसार, दूसरे से छठवें जोन का प्लान तैयार करने के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। एक एजेंसी दो जोन के ही प्लान बना सकी, इस तरह चार एजेंसी से जोनल प्लार तैयार कराए जाएंगे।
ये है मास्टर प्लान 2031
आवासीय प्रोजेक्ट के लिए भू उपयोग 15964 हेक्टेयर यानी 48 प्रतिशत
पार्क, खुले स्थल, मैदान, हरित पटटी सहित अन्य के लिए 4611 यानी 14 प्रतिशत
सार्वजनिक एवं अर्द्धसार्वजनिक के लिए भू उपयोग 3871 हेक्टेयर यानी 12 प्रतिशत
यातायात एवं परिवहन 3265 यानी 10 प्रतिशत
औद्योगिक प्रोजेक्ट के लिए भू उपयोग 2275 यानी सात प्रतिशत
व्यावसायिक प्रोजेक्ट के लिए भू उपयोग 1312 हेक्टेयर यानी चार प्रतिशत
पर्यटन के लिए 625 यानी दो प्रतिशत