आगरालीक्स…Agra News: आगरा रीजन में सड़क हादसे में चार की मौत, आगरा से गई जनरथ बस के टकराने से एक की मौत यमुना एक्सप्रेस वे पर युवती सहित दो की मौत, मैक्स के टकराने से चालक की मौत। ( Agra News: Four died in road accident#Agra)
यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा में बलदेव के पास रात में बाइक सवार को वाहन ने टक्कर मार दी, हादसे में एक युवती और युवक की मौत हो गई। जबकि एक घायल है। वहीं, दूसरी हादसा आगरा से वाराणसी जा रही बस में हुई, कानपुर में जनरथ बस आगे चल रहे डंपर में जा घुसी। हादसे में आगरा के रहने वाले 62 साल के राजेंद्र प्रसाद की मौत हो गई।
मैक्स खड़े ट्रैक्टर में घुसी, एक की मौत
वहीं, सुबह सिकंदरा सब्जी मंडी से फल हेकर जा रही मैक्स हाईवे के किनारे खड़े ट्रैक्टर में जा घुसी। ग्वालियर हाईवे पर हुए हादसे में चालक की मौत हो गई।