आगरालीक्स…Agra News: आगरा से 9 पाकिस्तानी नागरिक वापस भेजे गए, अभी 43 पाकिस्तानी नागरिक लॉग टर्म वीजा पर आगरा में हैं। इनका सत्यापन कराया गया है। ( Agra News: Nine Pakistani nationals left India after Pahalgam Attack, 43 Pakistani on Long term visa#Agra )
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को देश भर से वापस पाकिस्तान भेजा जा रहा है। आगरा के ताजगंज में अपनी ससुराल में पत्नी के साथ आया युवक पहले ही दिन एलआईयू कार्यालय हरीपर्वत पहुंच गया और पत्नी को साथ लेकर वापस पाकिस्तान चला गया। इसके बाद आठ और पाकिस्तानी नागरिक जो विजिटर वीजा पर भारत आए थे वे पाकिस्तान लौट गए हैं।
43 पाकिस्तानी नागरिक लॉग टर्म वीजा पर
अभी आगरा में 43 पाकिस्तानी नागरिक हैं ये लॉग टर्म वीजा पर हैं। इसमें महिला और पुरुष दोनों शामिल हैं अधिकांश ऐसे महिला पुरुष हैं जिन्होंने आगरा के महिला पुरुष से शादी की है और वर्षों से आगरा में रह रहे हैं। हर साल अपने वीजा का नवीनीकरण करा लेते हैं और भारतीय नागरिकता के लिए भी आवेदन किया है। इनमें से कई के बच्चे भी आगरा में हुए हैं उनके पास आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज हैं। इन सभी का पुलिस ने सत्यापन कर लिया है, लॉग टर्म वीजा वाले पाकिस्तानी नागरिकों के लिए दिशा निर्देश आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।