Thursday , 4 June 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Three arrested including two main accused in the murder of a youth at a restaurant in Agra…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Three arrested including two main accused in the murder of a youth at a restaurant in Agra…#agranews

492

आगरालीक्स…आगरा में रेस्टोरेंट पर युवक की हत्या के दो मुख्य आरोपी एनकाउंटर में अरेस्ट. खाने के पैसों को लेकर हुआ था विवाद. वीडियो वायरल करने वाला मनोज चौधरी उर्फ मनोज चाहर भी गिरफ्त में…

आगरा के थाना ताजगंज में रेस्तरां संचालक के भाई की गोली मारकर हत्या करने की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. थाना ताजगंज पुलिस, सर्विलांस और एसओजी की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मर्डर के मुख्य अभियुक्त प्रियांश यादवतथा शिवम बघेल को एनकाउंटर में अरेस्ट किया है. इनके साथ गुलफाम मर्डर केस में षड्यंत्र कर अपनी इंस्टाग्राम आईडी से वीडियो वायरल करने वाला आरोपी मनोज चौधरी उर्फ मनोज चाहर को भी अरेस्ट किया गया है.

23 अप्रैल् को रात 11 बजे हुआ था मर्डर
23 अप्रैल को रात 11 बजे रेस्तरां संचालक का भाई गुलफान पुत्र इमाम, सैफ अली और जीशान व मुन्ना सभी ताजनगरी फेस 1 स्थित शाहिद अली चिकन बिरयानी दुकान पर मौजूद थे. इसी दौरान बाइक सवार तीन अज्ञात दुकान पर आए और गुलफान तथा सैफ अली को गोली मारकर मौके से फरार हो गए. दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने गुलफान निवासी संजय कॉलेनी थाना शाहगंज को मृत घोषित कर दिया. सैफ अली को गोली रगड़ कर निकली जिससे वह सुरक्षित था. घटना के संबंध में गुलफान के भाई विलाल ने थाना ताजगंज को सूचना दी और अगले दिन मुकदमा दर्ज कराया.

मुठभेड़ में किए हत्या के आरोपी
पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, पुलिस उपायुक्त सोनम कुमार के नेतृत्व में, सैय्यद अरीब अहमद (PPS) सहायक पुलिस आयुक्त, ताज सुरक्षा के कुशल पर्यवेक्षण में, पुलिस टीमों का गठन किया गया. गठित टीमों द्वारा घटना से जुड़े सभी पहलुओं का गहन विश्लेषण, तकनीकी साक्ष्यों के सूक्ष्म परीक्षण एवं सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त साक्ष्यों की जांच की जा रही थी, इसी क्रम में आज सोमवार को पुलिस टीमों के द्वारा 02 मुख्य अभियुक्तों प्रियांश यादव पुत्र वीरेश यादव तथा शिवम बघेल पुत्र रमन सिंह को पुलिस मुठभेड के दौरान अरेस्ट किया गया. इसके अलावा सहअभियुक्त मनोज चौधरी उर्फ मनोज चाहर पुत्र नारायण सिहं को गिरफ्तार किया गया.

खाने के पैसो को लेकर हुआ था विवाद, मर्डर कर लिया बदला
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका शाहिद अली चिकन बिरयानी रेस्टोरेंट में पूर्व में खाने के पैसों को लेकर मृतक गुलफान से विवाद हुआ था जिसके कारण तीनों अभियुक्तों प्रियांश यादव, शिवम बघेल, पुष्पेन्द्र बघेल (वांछित अभियुक्त) द्वारा जान से मारने की नीयत से गुलफान को गोली मारी व सैफ अली पर भी हमला किया गया जिसमें गुलफान की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी थी तथा सैफ अली को गोली रगड़ कर निकली तथा वह सुरक्षित था. मृतक गुलफान को अभियुक्त पुष्पेन्द्र बघेल (वांछित अभियुक्त) के द्वारा तथा मृतक के भाई सैफ अली को अभियुक्त शिवम बघेल के द्वारा गोली मारी गयी तथा तीसरे अभियुक्त प्रियांश यादव जो कि घटना में मौके पर था, के द्वारा घटना का वीडियों बनाया गया था.

घटना के बाद अगले दिन manoj_chaudhary_gau_rakshak_up नामक इंस्टाग्राम आईडी से एक वीडियो बनाकर जारी किया गया था जिसमें दो युवकों द्वारा घटना को कारित करना स्वीकार किया गया था. इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो को अभियुक्त पुष्पेन्द्र बघेल (वांछित ) व अभियुक्त शिवम बघेल द्वारा बनाया गया था तथा अभियुक्त मनोज चौधरी उर्फ मनोज चाहर द्वारा हत्या के बारे में सबकुछ जानते हुए भी अपनी इंस्टाग्राम आईडी manoj_chaudhary_gau_rakshak_up द्वारा पूर्व में कमिश्नरेट आगरा मे क्षत्रिय करणी सेना के द्वारा किये गये विरोध प्रदर्शन को ध्यान में रखकर जान बूझकर क्षत्रिय गौरक्षा दल का नाम लिया गया तथा पहलगाम जम्मू कश्मीर में हुई आतंकवादी घटना से भी जोड़कर 26 का बदला 2600 से लेने की बात कहते हुए ध्यान भटकाने के लिये जानबूझकर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडने के उद्देश्य से वायरल किया गया था. जिसके कारण देश तथा विदेश से सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों तथा माइक्रोब्लॉगिंग साइट्स द्वारा काफी संख्या में कमेंट्स प्राप्त हुए जिससे साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का कुत्सित प्रयास किया गया. जिसका तत्काल पुलिस कमिश्नरेट मीडिया सेल टीम द्वारा जबाव दिया तथा सही तथ्यों को सामने लाते हुए उस प्रयास को सफल नही होने दिया गया.

इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा पीड़ित परिवार से बातचीत की गयी जिसमें पीड़ित परिवार द्वारा बताया गया कि हमला करने से पूर्व हमलावर अभियुक्तों ने किसी प्रकार से जाति, धर्म न पूछकर पुराने विवाद के चलते हमला किया। इस सम्बन्ध में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स एवं माइक्रोब्लॉगिंग साइट्स पर जिनके द्वारा गैर जिम्मेदाराना पोस्ट / टिप्पणियां की गयीं, उनकी जाँच की जा रही है एवं विवेचना में भी उनकी भूमिका की जांच की जायेगी.

पकड़े गए आरोपियों के नाम

  • प्रियांश यादव पुत्र वीरेश यादव नि० ग्राम करभना थाना ताजगंज कमिश्नरेट आगरा उम्र करीब 21 वर्ष
  • शिवम बघेल पुत्र रमन सिहं नि० ग्राम करभना थाना ताजगंज कमिश्नरेट आगरा उम्र करीब 20 वर्ष
  • मनोज चौधरी उर्फ मनोज चाहर पुत्र नारायण सिहं नि० नगला भूरिया थाना मलपुरा कमिश्नरेट आगरा उम्र करीब 25 वर्ष

वांछित अभियुक्तों का विवरणः-

  • पुष्पेन्द्र बघेल पुत्र कोमल बघेल नि0 ग्राम करभना थाना ताजगंज कमिश्नरेट आगरा

बरामदगी का विवरणः-

  1. दो अदद तमंचा 315 बोर
  2. दो खोखा कारतूस व दो जिंदा कारतूस 315 बोर
  3. एक मोटरसाइकिल बजाज डिस्कवर

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: A new city will be built in Agra, modeled after Delhi-NCR. The UP Cabinet has approved crores of rupees for the new city…#agranews

आगरालीक्स…दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर आगरा में बनेगा नया शहर. ग्रेटर आगरा...

बिगलीक्स

Agra Weather: Monsoon arrives in the Keralam. Temperatures in Agra exceeded 40 degrees today…#agranews

आगरालीक्स…देश में मानसून की दस्तक. केरल में झमाझम बारिश. दिल्ली मे तेज...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

error: Content is protected !!