मथुरालीक्स…52 साल के प्रेमी के साथ गई थी 20 साल की गुड़िया. तीन दिन बाद कुएं में मिली गुड़िया की लाश…तीन महीने की गर्भवती थी…आगरा मंडल के मथुरा का सनसनीखेज मामला
आगरा मंडल के मथुरा जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 52 साल के प्रेमी के साथ गई 20 साल की एक विवाहिता का शव कुएं में पड़ा मिला. परिजनों और ससुरालियों ने शव की शिनाख्त की. पुलिस ने आरोपी प्रेमी को अरेस्ट किया और उससे पूछताछ की जा रही है. विवाहिता तीन महीने की गर्भवती भी थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मुकदमा दर्ज कराया गया है.जानिए क्या है मामला
घटना बरसाना थाना क्षेत्र की है. यहां रहने वाले तोताराम ने बताया कि उनके बेटे भूदेव की पत्नी गुड़िया 24 अप्रैल् को घर से लापता हो गई थी. काफी तलाश लेकिन कुछ पता नहीं चला. इस पर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई और मायका पक्ष को भी जाकारी दी गई. इधर राया के गावं अडुआ में रहने वाले गुड़िया के पिता वीरेंद्र भी बेटी की ससुराल पहुंचे और तलाश की. 26 अप्रैल को जानकारी हुई कि गुड़िया अपने जीजा रामकिशन के दोस्त 52 साल के विनोद के साथ बाइक पर गई है. उन्होंने पुलिस की मदद से आसपास लगे सीसीटीवी से विवाहिता को ले जाने वाले विनोद की पहचान कर ली. इस पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. 27 अप्रैल को विवाहिता का शव जैंत के चौमुंहा स्थित आम्रपाल के सामने कुंए मं मिला जिसकी पहचान गुड़िया के रूप में की. सोमवार को परिजन पोस्टमार्टम पहुंचे. उन्होंने विनोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.