आगरालीक्स… आपने सुना होगा कि बस से हाथ बाहर निकाला और कट गया, आगरा में ऐसा ही एक केस बोन हॉस्पिटल में डॉ डीवी शर्मा ने आॅपरेट किया है। युवक ने बस से अपना हाथ बाहर निकाल लिया था, सामने से दूसरी बस आई और उसका हाथ दोनों बस के बीच में आ गया, इससे युवक को साइड स्वीप इंजरी हो गई।
हाथरस निवासी 26 वर्षीय आदित्य कौशिक मथुरा से अपने घर हाथरस जा रहे थे, उन्होंने अपना हाथ बस से बाहर निकाल रखा था। दूसरी तरफ से रोडवेज बस आई और उनका हाथ की कोहनी फट गई, हडडी बाहर निकाल आई, बोन हॉस्पिटल आगरा के डॉ डीवी शर्मा ने बताया कि ऐसे केस में हाथ को बचाना मुश्किल होता है, ऐसे में जब कोई 26 साल का युवा हो तो चुनौती ज्यादा होती है कि आॅपरेशन के बाद उसका हाथ सही तरह से काम करे।
बस से हाथ न निकालें बाहर
उन्होंने लोगों से अपील की है कि यात्रा के समय आने हाथ को बाहर ना निकालें, इससे हादसा हो सकता है।