यूपीलीक्स…अलीगढ़ के बाद अब गोंडा में दामाद और सास की प्रेम कहानी…बेटी के साथ तय हुआ था रिश्ता….तीन दिन साथ रहकर दोनों पहुंचे थाने
अलीगढ़ की सास और दामाद की स्टोरी अभी भी सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है कि अब यूपी के ही गोंडा से नई सास और दामाद की प्रेम कहानी सामने आई है. युवक का महिला की बेटी के साथ रिश्ता तय हुआ था लेकिन बाद में सास ही अपने होने वाले दामाद के साथ चली गई. इधर पति ने पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई तो तीन दिन साथ रहने के बाद सास अपने होने वाले दामाद के साथ थाने पहुंची और अपने इस कृत्य के लिए पति से माफी मांगी.मामला खोडारे थाना क्षेत्र के एक गांव का है. यहां रहने वाले एक व्यक्ति ने 27 अप्रैल को पुलिस को सूचना दी थी. तहरीर में उसने अपनी 44 वर्षीय पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई. व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी 25 अप्रैल को घर से लापता हो गई है. पुलिस ने इसके बाद तलाश शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा.
थाने पहुंचे सास—दामाद
मंगलवार को दुबौलिया थाने पर महिला एक युवक के साथ यहां पहुंची. पुलिस के अनुसार महिला ने बताया कि 25 अप्रैल् को वह अपने होने वाले दामाद के साथ चली गई थी. यह बात सुनकर एक समय तो पुलिस भी सन्न रह गई. महिला की बात सुनने के बाद पुलिस ने खोडारे पुलिस को सूचना दी. इसके बाद दोनों को खोडारे पुलिस के हवाले कर दिया. पूछताछ में महिला ने अपने कृत्य पर अफसोस जताया और वह अपने पति के साथ रहने के लिए तैयार है. पुलिस ने बताया कि युवक का रिश्ता महिला की बेटी के साथ तय हुआ था लेकिन बाद में कैंसिल हो गया.