आगरालीक्स…आगरा में आक्रोश. पहलगाम हमले में मृत पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि. आतंकियों को चुन—चुन कर मारने की अपील…

आई आई टी रुड़की एल्युमिनियम एसोसिएशन आगरा चैप्टर के सदस्यों ने अध्यक्ष ई आर के सिंह राघव एवं सचिव ई महेश चंद्र के नेतृत्व में केंडिल मार्च निकाला। शहीद स्मारक पर केंडिल जलाकर एवं मौन धारण कर आतंकी हमले में शहीद लोगों को विनम्र श्रद्धाजलि अर्पित की।पाकिस्तान मुर्दाबाद एवं हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।सभी ने इस कायराना हमले की निंदा की । पूरी दुनिया आज भारत के साथ है।भारत सरकार से पाकिस्तान को सबक सिखाने एवं आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने की मांग की। प्रमुख रूप से ई अविनाश चंद्र, ई मोहन सिंह, ई नरेंद्र पाल सिंह,देवेंद्र थापाक,नरपाल सिंह धाकरे आदि मौजूद रहे।

आगरा में आतंकवाद के विरोध में कैंडल मार्च एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
पुरुषार्थी संघ, सिन्धी बाज़ार, राजेन्द्र मार्केट एसोसिएशन, हॉस्पीटल रोड एवं शहीद भगत सिंह कुटीर पेठा एसोसिएशन नूरी दरवाज़ा के संयुक्त तत्वावधान में एक कैंडल मार्च एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने एवं उनकी आत्मा की शांति हेतु आयोजित किया गया। कैंडल मार्च महाराजा अग्रसेन चौक फुव्वारा से प्रारंभ होकर शहीद भगत सिंह स्मारक, नूरी दरवाज़ा तक निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, व्यापारीगण एवं समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को नमन किया और मौन रखकर संवेदना व्यक्त की। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने आतंकवाद की निंदा करते हुए देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। सभी ने एक स्वर में यह संदेश दिया कि भारतवासी आतंक के विरुद्ध एकजुट हैं और किसी भी विभाजनकारी ताक़त के सामने झुकेंगे नहीं।