आगरालीक्स…आगरा में बीबीए स्टूडेंट्स को दी रंगारंग फेयरवैल. डांस और मस्ती के मनाया ये स्पेशल डे.
सेठ पदम जैन संस्थान में बीबीए पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. रुचिरा प्रसाद द्वारा दीप प्रज्वलन एवं प्रेरणादायक उद्बोधन से हुई, जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों को संस्थान में सीखे गए मूल्यों को जीवन में अपनाने और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस विदाई समारोह का उद्देश्य वरिष्ठ विद्यार्थियों को उनके नए जीवन सफर के लिए शुभकामनाएं देना और यह अनुभव कराना था कि वे हमेशा संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत मेघा की सरस्वती वंदना पर भावपूर्ण नृत्य से हुई, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। इसके बाद जानवी, रितिका, लक्षिता, अंशिका और रिया ने "मेरे ख्वाबों में जो आए" और "साड़ी का फॉल" जैसे गीतों पर नृत्य कर सभी का मन मोह लिया।कार्तिक, साक्षी, श्रेया, कृष्णा, कशिश और राज ने "मौजा ही मौजा" पर जोशीला प्रदर्शन देकर कार्यक्रम में उत्साह भर दिया। अविशी, छवि और लताशा ने "रफ्ता-रफ्ता देखो आँख मेरी लड़ी" पर अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।वंश माहेश्वरी ने मेरे सपनों की रानी कब आयेगी तू गीत पर गिटार के साथ प्रस्तुति देकर सबका मन जीत लिया । विद्यार्थियों ने नृत्य और संगीत के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और सीनियर्स के साथ बिताए गए पलों को साझा कर माहौल को भावुक बना दिया। शिवानी, रितिका और अन्य छात्रों ने संस्थान की यादों को साझा किया, जबकि जूनियर्स ने सीनियर्स के योगदान को प्रेरणादायक शब्दों में सराहा।
कार्यक्रम के सफल संचालन में अमन, आयुष, प्रणय, सचिन, कार्तिक, कृष्ण दीक्षित, श्रेया भगेल, साक्षी और अनुराग का विशेष योगदान रहा। समारोह के अंत में विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर भावभीनी विदाई दी, जो हमेशा उनकी यादों में संजोई जाएगी। मिस्टर फेयरवेल का खिताब शशांक परमार को और मिस फेयरवेल का खिताब श्रेया दीपक को मिला। वहीं मिस्टर एलिगेंट प्रथम अरोरा व मिस एलिगेंट आयुषी श्रीवास्तव को घोषित किए गए। मिस्टर वर्सेटाइल नरेंद्र प्रताप और मिस वर्सेटाइल सलोनी को चुना गया। इस कार्यक्रम का संचालन अक्षरा, अंशिका, समीक्षा और प्रेक्षा ने किया। समारोह में प्रो. बृजेश रावत, डॉ. जाग्रति असीजा और डॉ. श्वेता गुप्ता की उपस्थिति रही।