आगरालीक्स….Agra News: आगरा में आज से दूध महंगा, आप कितने रुपये लीटर खरीद रहे हैं दूध। ( Agra News: Mother Dairy Full Cream milk @ Rs 69 from Today#Agra )
मदर डेयरी ने 30 अप्रैल से दूध के रेट बढ़ा दिए हैं। मदर डेयरी का दूध दो रुपये तक महंगा कर दिया गया है। बुधवार सुबह से लोगों के घर पर दो रुपये अधिक रेट पर मदर डेयरी का दूध पहुंचा।
69 रुपये का एक लीटर दूध
अभी तक मदर डेयरी का बल्क र्वेडिड मिल्क एक लीटर 54 रुपये का था, इसके दो रुपये बढ़ा दिए गए हैं अब दूध 56 रुपये का हो गया है। मदर डेयरी का एक लीटर फुल क्रीम दूध 68 रुपये का था यह अब 69 रुपये में मिलेगा। टोन्ड मिल्क एक लीटर 56 रुपये का था अब यह 57 रुपये का मिलेगा।
इसलिए बढ़ाए गए रेट
मदर डेयरी ने दूध के रेट बढ़ाने के पीछे तर्क दिया है कि दूध खरीदने की लागत 4 से 5 रुपये तक बढ़ गई है और दूध के रेट में लगातार तेजी जा रही है। गर्मी में यह रेट और बढ़ेंगे इसलिए दूध के रेट बढ़ाए गए हैं।