आगरालीक्स …Agra News: आगरा में ताजगंज नगर निगम की डिस्पेंसरी नहीं बनेगी, खेरिया मोड चौराहे पर इनडोर स्टेडियम भी नहीं बनेगा। ( Agra News: Nagar Nigam Dispensary & Mini stadium proposal drop#Agra) दोनों प्रस्ताव ड्राप। बोर्ड बैठक में ताजगंज क्षेत्र में नगर निगम की डिस्पेसंरी बनाये जाने हेतु एनओसी नहीं मिलने पर प्रस्ताव को ड्रॉप करने का निर्णय लिया गया। वहीं इनडोर स्टेडियम के लिए खेरिया मोड़ चौराहे के पास चिन्हित की गई भूमि प्रकरण का अभी तक निस्तारण न होने तथा स्मार्ट सिटी मिशन समाप्त होने के कारण इनडोर स्टेडियम के प्रस्ताव को भी ड्रॉप करने का निर्णय लिया गया।
लाइब्रेरी का संचालन शुरू
सदर स्थित क्वीन एम्प्रैस मैरी लाइब्रेरी का जीर्णोद्धार कार्य पूरा होने के बाद संचालन शुरू कर दिया गया है। लाइब्रेरी की सदस्यता फ़ीस एक हजार प्रति वर्ष रखी गई है जबकि सिक्योरिटी मनी के रूप में एक हजार अलग से देय है जो कि रिफंडेबल है। वहीं ऑनलाइन लाइब्रेरी की सुविधा लेने के लिए अतिरिक्त ₹1000 प्रति वर्ष फ़ीस है। स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम में सीसीटीवी फुटेज देखने की शुरू की गई सुविधा से विगत 3 माह में 9450 की आय हुई है। पूर्व में निर्धारित दर के अनुसार ही आगे भी इस सुविधा को जारी रखने का निर्णय लिया गया। संजय प्लेस और बल्केश्वर पार्क के पास दो ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाए जाने का कार्य शुरू हो चुका है जबकि अन्य तीन स्टेशन बनाए जाने हेतु सर्वे किया जा रहा है। जल्द सर्वे पूरा करने तथा सभी पांच ईवी स्टेशन बनाए जाने का कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।