आगरालीक्स…अंतर्राष्ट्रीय सिंधी समाज संगठन महिला शाखा ने किया 16 महिलाओं का सम्मान, सिंधी समाज की इन महिलाओं ने खुद के दम पर बनाई पहचान
आगरा में अंतर्राष्ट्रीय सिंधी समाज संगठन महिला शाखा ने सिंधी समाज की 16 महिलाओं को सम्मानित किया। संस्था कीं अध्यक्ष अंजू दियालानी ने बताया कि सिंधी समाज में तमाम ऐसी महिलाएं हैं जिन्होंने अपने दम पर पहचान बनाई है और एक खास मुकाम हासिल किया है। इन महिलाओं को सम्मानित करने के पीछे एक सोच है कि आने वाली पीढ़ी को भी प्रेरित किया जाए। इससे पूर्व मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान ने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं और उनके योगदान को पहचानना हमारा कर्तव्य है। महिलाओं को रूढ़ियों के खोल से अब बाहर आना ही होगा।। प्रदेश कीं महिला कल्याण एवं विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य, महापौर हेमलता दिवाकर, प्रमुख उद्यमी एवं समाजसेविका डॉ. रंजना बंसल, उप महापौर हेमलता चौहान ने भी सभी सम्मानित महिलाओं के योगदान की प्रशंसा की और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्त्रोत बताया। जानी मानी डायटीशियन डॉ. रेणुका डंग ने महिलाओं को स्वस्थ रहने संबंधी सुझाव दिए। अध्यक्षता समाजसेविका गरिमा हेमदेव ने की।इस अवसर पर प्रीति नागदेव, दिव्या सुमरानी, पूजा सेवकानी, रेणुका गोकानी, निकिता धनरानी, दिया वासवानी, कशिश बूतचंदानी, नैना वरियानी, सौमया सेवकानी आदि का योगदान महत्वपूर्ण रहा। संचालन डॉ. मनिंदर कौर और आशी आसनानी ने किया। महासचिव दिया सेवकानी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इन महिलाओं का हुआ सम्मान
— आर्मी कमांडेंट बरखा गुरबक्शानी
— आईपीएस अधिकारी डीसीपी आईजी एयरपोर्ट, उषा रंगनानी
— पीसीएस अधिकारी आबकारी विभाग, हेमलता रंगनानी
— प्रिसिपल तुलसी देवी इंटर कॉलेज, गीता लाला
— सार—शुद्ध जैविक प्रोडक्ट्स की पुष्पा पोपटानी
— कैंसर सर्जन डॉ. वर्तिका विश्वानी
— समाजसेविका, शिक्षिका, पर्यावरणविद् रेखा हसीजा
— गुनगुनाती जिंदगी कीं संस्थापिका ललिता करमचंदानी
— कालिंदी इंस्टीट्यूट आफ डांस कीं रोशनी गिडवानी, अभिनेत्री सोनिया बालानी, आयुर्वेदाचार्य डॉ. संतोष भागिया, सोशल मीडिया मैनेजर कशिश हेमनानी, किडनी डोनर रोशनी कुकरेजा, योग प्रशिक्षिका महिमा बजाज, नेचुरोपैथी डॉक्टर मान्या नागरानी, कंटेंट क्रिएटर जान्वी करीरा