आगरालीक्स…Agra Health News: आगरा में हॉस्पिटल, लैब और क्लीनिक के लाइसेंस के रिन्यूवल पहली बार एक की जगह 5 साल के लिए, डॉक्टरों को नहीं लगाने पड़ेंगे सीएमओ कार्यालय के चक्कर। ( Agra Health News: Renewal of Hospital, Lab & Clinic registration for 5 years#Agra )
आगरा में हॉस्पिटल, लैब, क्लीनिक जिनके सीएमओ कार्यालय में पंजीकरण हैं उन्हें हर साल रिन्यूवल करना पड़ता है। एक से 30 अप्रैल तक आनलाइन आवेदन किए जाते हैं इसके बाद रिन्यूवल कर दिया जाता है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव के अनुसार, पहली बार रिन्यूवल की अवधि एक साल से बढ़ाकर पांच साल की गई है। इसके लिए यूपी हेल्थ की वेबसाइट पर रिन्यूवल के लिए अलग से विकल्प दिया गया है।
नए पंजीकरण की अवधि एक साल
वहीं, नए हॉस्पिटल, क्लीनिक और लैब के पंजीकरण की अवधि अभी भी एक साल ही है। इसे नहीं बढ़ाया गया है, पंजीकरण के एक साल के बाद पांच साल के लिए रिन्यूवल कराया जा सकेगा।
1317 आनलाइन आवेदन
30 अप्रैल को अंतिम तिथि तक हॉस्पिटल, लैब और क्लीनिक के रिन्यूवल के 1317 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके बाद नए आवेदन नहीं लिए जाएंगे, जिन हॉस्पिटल और लैब ने आवेदन नहीं किया है उनके पंजीकरण निरस्त कर दिए जाएंगे।