आगरालीक्स …Agra News:आगरा में सुबह सुबह बादलों की गड़गड़ाहट से लोगों की नींद खुल गई, बिजली चमकने के साथ बारिश। ऐसा क्यों होता है, बिजली कैसे गिरती है जानें। ( Agra News Video: Lightning with rain in Agra, Known reason of lightning & rumbling of clouds)
आगरा में शुक्रवार सुबह से ही बादलों की तेज गड़गड़ाहट और बिजली चमकने के साथ ही बारिश शुरू हो गई। बादलों की गरज और चमक से लोग भी सहम गए, बादलों की तेज आवाज के साथ घने बादल छा गए और तेज बारिश के साथ हवा भी चलने लगी है।
आखिर क्यों होती है बादलों की गड़गड़ाहट
आगरा के विशेषज्ञों के अनुसार, धूप में जमीन की सतह का पानी जलवाष्प बनकर बादल बना देता है और जैसे ही हाइट पर पहुंचने के बाद तापमान कम होता है तो यह जलवाष्प पानी और बर्फ के टुकड़ों में बदल जाता है। ये बर्फ के टुकड़े बादल में आपस में टकराते हैं और घर्षण होता है।
पाजिटिव और निगेटिव चार्ज बनने से बनती है विद्युत छारा
भौतिक विज्ञान का नियम है कि जब वस्तुओं के बीच घर्षण होता है तो पॉजिटिव और निगेटिव चार्ज बनते हैं यही बर्फ के टुकड़ों के साथ होता है और पॉजिटिव और निगेटिव चार्ज बन जाते हैं, जैसे जैसे इनके बीच का अंतर बढ़ता है, विद्युत धारा प्रवाहित होने लगती है और बादलों में बिजली चमकने लगती है।
हवा में कंपन होने से होती है बादलों की गड़गड़ाहट
अब बादलों में जो विद्युत धारा बनी है यह नीचे धरती की तरफ आती है, इसे विद्युत धारा से हवा गर्म हो जाती है और दबाव बढ़ने लगता है। हवा में बने दवाब से शॉकवेव बनने लगती हैं जिन्हें विद्युत तरंग भी कहते हैं यह तेजी से नीचे की तरफ आती हैं इससे हवा में कंपन होने लगता है। यह कंपन ही हमें बादलों की गड़गड़ाहट के रूप में सुनाई देता है। जितना ज्यादा कंपन होगा उतनी ही ज्यादा गड़गड़ाहट होगी।