आगरालीक्स…आगरा में दिनदहाड़े ज्वैलरी शोरूम में लूट और मर्डर..चश्मदीद सेल्सगर्ल की जुबानी—सुबह 10.45 बजे शोरूम खोला, 11.30 बजे बदमाश घुसे…बदमाशों से भिड़े ज्वेलर की हत्या कर पिस्टल लहराते हुए भागे
आगरा के रमा एन्क्लेव पश्चिमी पुरी के रहने वाले योगेश चौधरी की कारगिल पेट्रोल पंप के पास फारच्यून टॉव में प्रथम तल पर सामने ही बालाजी ज्वैलर्स शोरूम है। शोरूम की सेल्स गर्ल रेनू के अनुसार, शुक्रवार सुबह 10.45 बजे रेनू ने शोरूम खोला, इसी दौरान एक महिला ग्राहक आ गई वह उसे ज्वैलरी दिखाने लगी। कुछ ही देर बाद मास्क और मुंह पर गमछा बांधे हुए दो बदमाश आ गए। एक बदमाश ने पिस्टल तान दी तो दूसरे ने बैग् में चांदी और सोने की ज्वैलरी भरना शुरू कर दिया। ज्वैलरी को बैग में भरने के बाद बदमाश शोरूम से नीचे सीढ़ी की तरफ भागे।बदमशों से भिड़ गए शोरूम संचालक योगेश चौधरी
बदमाशों के भागते ही रेनू भी बाहर निकल आई उसी दौरान बालाजी ज्वैलर्स के संचालक योगेश चौधरी भी आ गए। उन्होंने स्कूटी खड़ी की और सीढ़ी से शोरूम की तरफ जाने लगे उसी दौरान बदमाश बैग लेकर सीढ़ी से नीचे आ रहे थे। सेल्स गर्ल रेनू ने शोर मचा दिया, योगेश चौधरी बदमाशों से भिड़ गए और बैग छीनने लगे। दूसरे बदमाश ने योगेश चौधरी के गोली मार दी। आस पास के लोग भी बदमाशों को पकड़ने के लिए आगे आए लेकिन गोली चलते ही रुक गए।
बदमाश पिस्टल लहराते हुए बाइक से भाग गए। स्थानीय लोगों ने योगेश चौधरी को निजी अस्पताल पहुंचाया वहां से एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने योगेश चौधरी को म्रत घोषित कर दिया।
पांच टीमें लगाई गईं
डीसीपी सिटी सोनम कुमार सहित पुलिस फोर्स पहुंच गया। सीसीटीवी खंगालने के साथ ही पुलिस की पांच टीम बनाई गई हैं। सीसीटीवी से बदमाशों की पहचान की जा रही है।
दिनदहाड़े हुई घटना से व्यापारियों में आक्रोश है, मौके पर भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल भी पहुंचे । उन्होंने पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से भी मुलाकात कर घटना के जल्द खुलासे की मांग की।