आगरालीक्स…आगरा में आईएसबीटी तक बने मेट्रो के पिलर. गुरु का ताल मेट्रो के लिए हाइवे पर होने लगी बैरिकैडिंग. जल्द सिकंदरा तक बनने लगेंगे पिलर…
आगरा के प्रॉयरिटी कॉरिडोर में आईएसबीटी तक मेट्रो के पिलर खड़े हो चुके हैं. जल्द ही यहां स्टेशन निर्माण भी शुरू हो जाएगा. इसके अलावा हाइवे पर अगले दो स्टेशन गुरुद्वारा गुरु का ताल और सिकंदरा के लिए भी पिलर का काम शुरू किया जाएगा. इसके लिए बैरिकेडिंग कर दी गई है. हाइवे पर ऐलिवेटेड मेट्रो होगी. अगले साल मार्च तक सिकंदरा स्टेशन तक मेट्रो का सफर शुरू हो जाएगा.यूपीएमआरसी के अनुसार आईएसबीटी स्टेशन तक 80 फीसदी लगभग काम हो गया है. अब गुरु का ताल स्टेशन के लिए मिट्टी की जांच प्रक्रिया श्ुारू कर दी है. इसके लिए हाइवे पर बैरिकेडिंग कर रहे हैं. मिट्टी की जांच के बाद पिलर बनाने का काम भी शुरू कर दिया जाएगा. इसके अगले स्टेशन सिकंदरा स्टेशन के लिए भी मिट्टी जांच की प्रक्रिया पूरी होने वाली है.
अंडरग्राउंड में पटरियां बिछाने का काम भी जारीआगरा के प्रायॅरिटी कॉरिडोर ताज पूर्वी गेट से बिजलीघर स्थित श्री मनकामेश्वर स्टेशन के बीच इस समय मेट्रो संचालित हो रही है. अब इसके अगले चार अंडरग्राउंड स्टेशन एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी और आरबीएस है. इनमें आरबीएस, राजा की मंडी और आगरा कॉलेज के भूमिगत स्टेशन बन चुके हैं. इसमें सिविल कार्य चल रहा है और पटरी भी बिछाने की प्रक्रिया चल रह है. वहीं एसएन से मनकामेश्वर स्टेशन के बीच सुरंग की खुदाई भी शुरू हो गई है. अभी 800 मीटर खुदाई रुकी हुई है इसकी वजह बिजलीघर में रेलवे की पटरी गुजरने के कारण सुरंग की खुदाई के लिए रेलवे से अनुमति नहीं मिली थी. मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि अनुमति मिलने के बाद खुदाई का कार्य तेजी से किया जाएगा. इसी साल अगस्त तक ताज पूर्वी से आरबीएस तक मेट्रो का संचालन शुरू होने लगेगा.