आगरालीक्स…आगरा में 8 साल के बच्चे का अपहरण, 72 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ. सांसद रामजीलाल सुमन पहुंचे पीड़ित के घर..
आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र के विजय नगर कॉलोनी में 8 साल के बच्चे के अपहरण के केस में पुलिस 72 घंटे बाद भी खाली हाथ है. बच्चा अपने घर के बाहर खेलते समय गायब हो गया था. खुलासे के लिए कई टीमें लगाई गई हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा. शनिवार को सांसर रामजीलाल सुमन भी पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पहुंचे. उन्हांने एसीपी से घटना के बारे में पूरी जानकारी ली. दलितों पर अत्याचार बढ़ाराज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा कि प्रदेश सरकार में दलितों पर अत्याचार बढ़ा है. एक गरीब परिवार के बच्चे का अपहरण हुआ है. उन्होंने एसीपी फतेहाबाद से घटना की जानकारी ली सांसद ने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है. इधर सांसद के दौरे को लेकर कड़ी सुरक्षा भी रही.
एसीपी फतेहाबाद अमरदीप लाल का कहना है कि पुलिस एसओसी और सर्विलांस की कई टीमें लगाई गई हैं. बहुत जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा और बच्चे को बरामद किया जाएगा.