फिरोजाबादलीक्स…शादियों के सीजन में सिंथेटिक पनीर किया जा रहा सप्लाई. दावतों में खूब खपाया जा रहा. खाद्य टीम ने पकड़ा 600 किलो सिंथेटिक पनीर, चार अरेस्ट
शादियों का सीजन चल रहा है और दावतों में जकर सिंथेटिक पनीर को खपाया जा रहा है. खाद्य टीम ने पुलिस के साथ मिलकर फिरोजाबाद में बड़ी मात्रा में नकली पनीर पकड़ा गया है. सुभाष चौराहे पर की गई छापेमारी में टीम ने 600 किलो सिंथेटिक पनीर बरामद किया है. चार आरोपियों को भी अरेस्ट किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 42500 रुपये कैश,एक बोलेरो पिकअप और 5 प्लास्टिक ड्रम भी बरामद किए हैं.पकड़े गए चारों आरोपी हरियाणा के जनपल पलवल के रहने वाले हैं. एक आोपी शैलेंद्र सिंह सुहाग नगर का रहने वाला है. ये लोग हरियाणा से लाकर यहां नकली पनीर बनाकर दुकानों पर बेचने का काम करते हैं जहां से शादियों में भी सप्लाई किया जाता है.