आगरालीक्स…आगरा में अब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नई जगह पर देना होगा टेस्ट. 6 मई से बदलने जा रही है व्यवस्था…सेंसर युक्त ट्रैफिक ट्रैक को करना होगा पास…पढ़ें पूरी खबर
आगरा में अब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने वालों को नए टेस्टिंग ट्रैक पर टेस्ट देना होगा. वो भी नई जगह पर. अभी तक पुलिस लाइन ग्राउंड में ड्राइविंग टेस्ट लिए जाते थे लेकिन 6 मई से इसकी व्यवस्था बदलने जा रही है. अब प्रतयायन चालान प्रशिक्षण एवं परीक्षण केंद्र अरतौनी सिकंदरा पर जाना होगा. लर्निंग लाइसेंस की व्यवस्था पहले से बदल चुकी है. आवेदन को आनलाइन टेस्ट देना हेाता है इस वजह से आरटीओ कार्यालय बायोमेट्रिक के लिए आना पड़ता है लेकिन अब स्थायी टेस्ट में भी 6 मई से बदलाव होने जा रहा है. दो एकड़ में बनाया गया ट्रैकसिकंदरा के अरतौनी में दो एकड़ में वरदान प्रत्यायन प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र, आगरा ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट तैयार किया गया है. इसमें ड्राइविंग सेमुलेटर के अलावा लर्निंग टेस्ट देने के लिए लैब, नए विद्यार्थियों को समझाने, पढ़ाने के लिए वर्कशॉप, क्लास रूम के अलावा डाइविंग टैक भी बनाए गए हैं. सेंटर तकनीकी रूप से विकसित है जिसमे प्रशिक्षण टेक्निकल अनुदेशक की उपस्थिति में दिया जाएगा. सेंटर पर हैवी और हल्के वाहनों के लिए अलग अलग सेम्युलेटर व्यवस्था है. सेंटर पर प्रत्येक श्रेणी मोटर साइकिल, ई-रिक्शा, कार व ट्रक के लिये व्यवस्था है.
ये होंगे टेस्ट
ड्राइविंग लाइसेंस लेने के लिए विभिन्न टेस्ट से गुजरना होगा. आवेदक को पहला टेस्ट पैरलर पार्किंग, दूसरा टेस्ट प्रेडियेंट (ओबरब्रिज), तीसरा टेस्ट 8 शेप और चैथा टेस्ट एस शेप में गाड़ी को बैक करके पास करना होगा. इसके लिए ड्राइविंग ट्रैक पर 60 सेंसर युक्त कैमरों की निगरानी में 4 स्टेप में टेस्ट होगा. साथ ही अतिरिक्त 16 सीसीटीवी कैमरे भी लगे है जो परिसर में आने जाने वालों को देखेंगे. ड्राइविंग टेस्ट एआरटीओ/आरआई की निगरानी में होगा.