आगरालीक्स…आगरा में बादलों की आवाजाही, दिन में निकली तेज धूप लेकिन शाम होते ही छाए बादल, बूंदाबांदी भी हुई. जानिए आज कितना रहा तापमान
आगरा में मौसम का लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है. कभी काली घटाएं आसमान में छा रही हैं तो कभी तेज धूप की चमक बिखर रही है. मंगलवार को तो कुछ ऐसा ही दिन रहा. सुबह से ही धूप निकल आई जो कि दोपहर में तेज प्रभाव वाली रही लेकिन शाम 4 बजे के बाद से मौसम बदला और काले बादलों का डेरा आसमान में लग गया. शाम को कुछ हल्की बूंदाबांदी भी हुई. हवाएं चलने से मौसम सुहाना बना हुआ है और लोगों को काफी हद तक अभी गर्मी से राहत मिली हुई है. आईएमडी के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा और ये भी सामान्य से करीब 5 डिग्री सेल्सियस कम है.Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 06/05/25) 35.8
Departure from Normal(oC) -5.9
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 06/05/25) 21.4
Departure from Normal(oC) -4.8