यूपीलीक्स…तीन बीवियां और 10 बच्चे, फिर भी खुद को कुंवारा बताकर कर लिया चौथा निकाह. ससुराल पहुंची नई दुल्हन, शौहर की हकीकत लगी पता तो उड़ गए होश…
यूपी के बरेली से एक अजब गजब खबर सामने आई है. यहां एक व्यक्ति ने खुद को कुंवारा बताकर चौथा निकाल कर लिया. जबकि उसकी पहले से तीन बीवियां हैं और उनसे 10 बच्चे हैं. निकाह कर ससुराल आई चौथी दुल्हन को जब इसकी जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए. आरोप है कि विरोध करने पर उससे गहने छीन लिए और धर से निकाल दिया. एडीजी के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है.भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव जादौंपुर में नवाबशाह रहता है. नवाबशाह की जान पहचान बिहार के पूर्णियां जिले के रहने वाले नौरेज नाम के युवक से हुई थी. नौरेज बदायूं के स्बा सखानूं में फिलहाल रह रहा था. इस पर नवाबशाह ने खुद को कुंवारा बताकर नौरेज से निकाल करवाने की बात कही. इस पर नौरेज ने पूर्णियां जिले की रहने वाली एक युवती की मां और चाचा को यहां बुलाया और नवाबशाह के घर जादौंपुर गए.
आरोप है कि नवाबशाह ने कूटरचित दस्तावेज दिखाकर बताया कि रामपुर रोड बरेली में उसका 265 गजा का ढक प्लॉट है. बहेड़ी में 584 गज का तालब है जिसमें वह मछली पालन कर रहा है. युवती के परिजनों ने 22 दिसंबर 2024 को दोनों का निकाह करा दिया. निकाह में ज्वैलरी सहित काफी सामान दिया था. निकाह के बाद जब दुल्हन ससुराल आई तो उसे पता चला कि नवाबशाह की पहले से ही तीन बीवियां हैं. पहली बीवी जादौंपुर में पांच बच्चों के साथ रहती है जबकि दूसरी बीवी इज्जतनगर के परतापुर में चार बच्चों के साथ रह रही है. तीसरी बीवी आंवला में एक बच्चे के साथ रहती है.
शौहर की पहले से तीन बीवियां और 10 बच्चे होने की जानकारी पर विवाहिता ने गुस्सा जाहिर किया. आरोप है कि इसके बाद उसके सारे गहने निकालकर अपने कब्जे में ले लिया और घर से निकाल दिया. पीड़िता एडीजी रमित शर्मा से मिली और शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहाल लगाई. एडीजी ने भोजपुरा प्रभारी निरीक्षक के रिपोर्ट करने के आदेश दिए. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी नवावशाह कई वर्ष पहले मकान बेचकर कहीं जा चुका है. उसका पता नहीं चल रहा है. इधर पीड़िता भी रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस के संपर्क में नहीं है. जांच की जा रही है.