आगरालीक्स …Agra News: बच्चे की नाक से बार बार निकल रहा था खून, आगरा के एसएन में चीरा लगाए बिना ट्यूमर की सर्जरी। ( Agra News: 12 year old patient Nose Tumour operated in SNMC, Agra#Agra)
सोमवार को अत्यधिक खून आने की वजह से बच्चे को एसएन मेडिकल कि इमरजेंसी में 12 साल के हाथरस के रहने वाले मानव को भर्ती किया गया। उसकी नाक से खून निकल रहा था। ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कुमार के अनुसार, खून रोकने के बाद बच्चे का सीटी स्कैन कराया गया जिसमें उसके नाक में एक तरीके का मांस पाया गया जो कि अपने आप में एक दुर्लभ प्रकार का ट्यूमर है। यह किशोरावस्था लड़कों मे पाया जाता है। इस बीमारी में अनियंत्रित खून बहने के कारण यह जानलेवा होती है।
बच्चे को दो यूनिट खून चढ़ाने के बाद सर्जरी के लिए तैयार किया गया। इतने बड़े मांस को आमतौर पर दूरबीन पद्धति से निकालना बहुत मुश्किल होता है परंतु प्रोफेसर डॉ॰ धमेन्द्र कुमार ने लगभग 4 घंटे चले ऑपरेशन में अपने धैर्य एवं सूझ-बूझ का परिचय देते हुए पूरा का पूरा ट्यूमर बिना किसी बाहरी चीरे के निकाला, ये अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है । डॉ सलोनी सिंह बघेल, डॉ आज़म, डॉ लाहिरी शामिल थे। एनेस्थीसिया टीम के सहयोग बिना ये ऑपरेशन संभव नहीं था। एनेस्थीसिया टीम में डॉ पल्लीका , जूनियर रेजिडेंट्स में डॉ अनुभव, डॉ शहीद और डॉ अभिसार शामिल थे।