आगरालीक्स…आगरा में गर्मी फिर बढ़ी, हीट वेव्स से बचाने के लिए सड़कों पर लगे ग्रीन नेट, स्प्रिंकलर की फुहारें भी गर्मी से दिला रही राहत..जानें आज कितना रहा तापमान
आगरा में गर्मी ने अपने फिर से तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं. हालांकि कभी—कभी बादलों का डेरा लग रहा है जिससे कि बारिश की संभावना हो रही है. शुक्रवार सुबह भी बादलों का डेरा आसमान में लगा और हल्की बूंदाबांदी भी हुई लेकिन दिन निकलने के साथ ही आसमान साफ हो गया और तेज धूप निकली. दोपहर में तीखी धूप देखने को मिली. इसका असर तापमान पर भी रहा.तापमान फिर से बढ़ने लगा
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और अधिक बढ़ेगा और 15 मई से भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.
आगरा में भीषण गर्मी से लोगों को बचाने के लिए सड़कों पर ग्रीन नेट लगाई जा रही है. इस ग्रीन नेट से चौराहों पर रेड सिग्नल पर खड़े होने वाले वाहन चालकों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी. इसके अलावा स्प्रिंकलर भी जगह—जगह लगाए जा रहे हैं जिससे निकलने वाली फुहारे 20 मीटर के एरिया को कवर करेंगी और लोगों को गर्मी से राहत दे रही हैं.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 09/05/25) 36.0
Departure from Normal(oC) -5.7
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 09/05/25) 22.7
Departure from Normal(oC) -3.5