आगरालीक्स…आगरा के हेल्थ सेक्टर में एक और बड़ी डील. साइंटिफिक पैथोलॉजी बनी है पैन इंडिया डायग्नोस्टिक लीडर. मेट्रोपोलिस हैल्थकेयर से मिलाया हाथ…
आगरा के वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट डॉ. अशोक शर्मा द्वारा स्थापित की गई साइंटिफिक पैथोलॉजी लैब को मुंबई की मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर ने अधिग्रहण किया है. इस अधिग्रहण के साथ अग साइंडिफिक पैथोलॉजी पैन इंडिया डायग्नोस्टिक लीडर बन गई है. यह अधिग्रहण उत्तर भारत में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने वाला एक महत्वपूर्ण कदम है. इस साझेदारी से जहां साइंटिफिक पैथोलॉजी को राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार मिलेगा, वहीं मरीजों को भी उन्नत तकनीक और सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी.मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर के बड़े नेटवर्क का बनी हिस्सा
साइंटिफिक पैथोलॉजी ने वर्षों से अपनी सटीक, विश्वसनीय और समयबद्ध रिपोर्टिंग के माध्यम से आम जनता का विश्वास अर्जित किया है अब यह संस्थान मेट्रोपोलिस की 4000+ टेस्ट मेनू, आधुनिक तकनीकों और 25 मिलियन वार्षिक परीक्षण क्षमता वाले नेटवर्क का हिस्सा बन चुकी है. इस एकीकरण से न केवल जांच सेवाएं और अधिक तेज़, सटीक और किफायती होंगी, बल्कि अब विशेष जांचों के लिए नमूने आगरा से बाहर भेजने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।ये सभी सेवाएं अब स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगी.