आगरालीक्स…आगरा—मथुरा होकर पंजाब के अमृतसर जाने वाली ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट तो राजस्थान के बाडमेर जाने वाली ट्रेन निरस्त…
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और युद्ध की आशंका को लेकर रेलवे प्रशासन ने भी सख्त नियम लिए हैं. जम्मू और चंडीगढ़ से लोगों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए जहां स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं तो वहीं अब अमृतसर और राजस्थान के बाडमेर जाने वाली ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और निरस्त किया गया है.
ये गाड़ियां हुई शॉर्ट् टर्मिनेट
1.गाड़ी संख्या- 19325 इंदौर- अमृतसर अपने प्रभावी दिनांक 09.05.2025 को अंबाला छावनी जंक्शन स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है l यह सेवा अंबाला छावनी और अमृतसर के बीच निरस्त रहेगी l
2.गाड़ी संख्या 12904 अमृतसर- मुंबई सेंट्रल अपने प्रभावी दिनांक 11.05.2025,12.05.2025,
13.05.2205 व 14.05.2025 को हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से ऑर्जिनेट किया जाएगाl यह सेवा हजरत निजामुद्दीन- अमृतसर के बीच में निरस्त रहेगी
3.गाड़ी संख्या 12903 मुंबई सेंट्रल- अमृतसर अपने प्रभावी दिनांक 09.05.2025,10.05.2025 व 11.05.2025 व 12.05.2025 को हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा l यह सेवा हजरत निजामुद्दीन- अमृतसर के बीच में निरस्त रहेगीl
ये गाड़ी हुई निरस्त
1.गाड़ी संख्या- 20489 बाड़मेर – मथुरा प्रभावी दिनांक 10.05.2025 को निरस्त रहेगी
2.गाड़ी संख्या- 20490 मथुरा- बाड़मेर प्रभावी दिनांक 11.05.2025 को निरस्त रहेगी