फिरोजाबादलीक्स…उफ, चार साल के मासूम बच्चे को बाइक ने रौंदा, मौके पर ही मौत
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में एक बाइक ने चार साल के मासूम को रौंद दिया. हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. घटना से परिवार में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. बाइक सवार बाइक को छोड़कर भाग गया. कार्रवाई की जा रही है. टाफी लेने के लिए जा रहा थाहादसा जिले के थाना मक्खनपुर क्षेत्र में हुआ है. गांव जेबड़ा में सर्वेश रहते हैं. इनका चार साल का बेटा मोहित गांव में ही स्थित एक परचून की दुकान पर टॉफी लेने के लिए जा रहा था. तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने बालक को टक्कर मार दी जिससे बाइक मौके पर ही गश खाकर गिर गया. हादसे के बाद बाइक सवार बाइकछोड़कर भाग गया. सूचना पर परिजन मौके पर आ गए. बाइक को अस्पताल लेकर गए लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है