आगरालीक्स….आगरा का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, 14 मई से हीट वेव की चेतावनी. भीषण गर्मी के लिए रहें तैयार…
मई के शुरुआती सप्ताह में बादलों और बारिश के साथ हवाओं ने मौसम खुशनुमा बना रखा था और लोगों को गर्मी से राहत थी लेकिन दो दिन से गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं. इधर मौसम विभाग ने भी 14 मई से हीट वेव की चेतावनी जारी की है. सोमवार को सुबह से ही तेज धूप निकली. दोपहर में आसमान से आग बरस रही हो, ऐसा लग रहा था. इसका असर तापमान पर पड़ा है जो कि लगातार बढ़ रहा हेै.सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा. आईएमडी के अनुसार 14 मई के बाद से आगरा का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है और हीट वेव चलने की संभावनाएं हैं.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 12/05/25) 40.7
Departure from Normal(oC) -1.8
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 12/05/25) 23.9
Departure from Normal(oC) -1.5