आगरालीक्स…आगरा में मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस की ब्रांच से ग्राहक का 50 ग्राम सोना हुआ गायब. निजी जरूरत के लिए सोना गिरवी रखकर लिया था कर्ज. फर्जी तरह से कर्ज को ढाई लाख और बढ़ाने का आरोप. मुकदमा दर्ज
आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र स्थित मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस के खिलाफ ग्राहक द्वारा धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है. ग्राहक का आरोप है कि उसने निजी जरूरत के लिए 300 ग्राम सोना गिरवी रखकर 8 लाख रुपये का कर्ज लिया था लेकिन ब्याज देने के बावजूद उसका 50 ग्राम सोना गायब कर दिया गया एवं शेष सोने को भी खुरच कर खराब कर दिया गया है. ग्राहक का आरोप है कि यही नहीं उसके फर्जी साइन से कर्ज को ढाई लाख और बढ़ा दिया गया. पीड़ित कस्टमर ने थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज कराया है.ये है मामला
थाना न्यू आगरा मेें दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार राजा की मंडी में रहने वाले शत्रुघ्न अंबेश ने मणप्पुरम गोल्ड फाइनेस लि0 से अपने निजी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु 300 ग्राम गोल्ड् के जेवर गिरवी रख कर लगभग 8,00,000 (आठ लाख) रू लिये थे. जिसकी ब्याज समय समय पर भुगतान करता रहा. आरोप है कि उसके बगैर जानकारी के उसके पुशतैनी 300 ग्राम गोल्ड के जेवर में से 50 ग्राम गोल्ड निकाल कर कम कर दिया है और प्रार्थी के गोल्ड जेवर तोडके और खुरच के खराब कर दिये हैं. इसके अलावा आरोप है कि 8,00,000 (आठ लाख) रू0 के लोन को प्रार्थी के फर्जी कूटरचित हस्ताक्षर से 2,40,000 (दो लाख चालीस हजार) को बढाकर 10,40,000 रू0 कर दिया है एंव फर्जी कूचरचित हस्ताक्षर कर गोल्ड एंव खाते से रूपया भी निकाल गया है.
शत्रुघ्न अंबेश ने बताया कि उन्होंने 20 दिसंबर 2023 को मणप्पपुरम गोल्ड फाइनेंस न्यू आगरा के खिलाफ थाना न्यू आगरा में शिकायत लिखिता रूप में दी लेकिन इसके बाद भी समस्या जस की तस रही. आरोप है कि कम्पनी के उच्चाधिकारी जिसिन गोपी रीजनल हैड (Regional Head) एवं दिव्य रंजन मोहती एरिया हैड द्वारा किसी तरह की सहायता नही की गयी.उल्टा कम्पनी द्वारा मेरा आर्थिक शारीरिक एंव मानसिक शोषण किया जा रहा है. रविवार को उनहोंने कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. डीसीपी के आदेश पर जांच के बाद न्यू आगरा थाना पर मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस कंपनी के खिलाफमुकदमा दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जा रही है.