आगरालीक्स…Agra News: फोरेंसिक मेडिसिन की अपनी अलग ही दुनिया है, फोरेंसिक मेडिसिन दिवस पर एसएन में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। ( Agra News: Forensic say celebration in Agra#Agra)
एस.एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा तथा स्वशासित राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, फिरोजाबाद के 60 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिसमे नीतीश कुमार और नमन गुप्ता एस एन मेडिकल कॉलेज की टीम प्रथम रही। द्वितीय हर्ष शर्मा और विश्वास जैन और तीसरे स्थान पर मेडिकल कॉलेज, फिरोजाबाद की शुभग्री और दिव्या रही।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में शैक्षणिक रुचि को प्रोत्साहित करना तथा फॉरेंसिक मेडिसिन के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम विकासों की जानकारी प्रदान करना था। क्विज प्रतियोगिता ने छात्रों को एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का मंच प्रदान किया, साथ ही उन्हें विधि-विज्ञान की महत्वपूर्ण अवधारणाओं को समझने का अवसर मिला।
मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. जीयू कुरैशी, पूर्व प्राचार्य एवं पूर्व विभागाध्यक्ष, फॉरेंसिक मेडिसिन उपस्थित रहे। उन्होंने अपने अनुभवों के माध्यम से छात्रों को प्रेरित किया।
प्राचार्य डॉ प्रशांत गुप्ता द्वारा विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की और छात्रों को फॉरेंसिक मेडिसिन के प्रति समर्पण एवं लगन के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
इस आयोजन में डॉ. अंकुर गोयल, डॉ. विकास कुमार, डॉ. कामना सिंह एवं विभाग के अन्य वरिष्ठ शिक्षक भी उपस्थित रहे।