लखनऊलीक्स..Agra News: स्लीपर बस में आग लगने के बाद एक किलोमीटर तक दौड़ती रही, बस का गेट नहीं खुला, दो बच्चे, दो महिला सहित पांच की मौत। ( Agra News: Two children, Two Women & one other died after sleeper bus catches fire in Lucknow#Agra )
बेगुसराय, बिहार से करीब 70 सवारियों को लेकर स्लीपर कोच बस दिल्ली जा रही थी। गुरुवार सुबह लखनऊ में लखनऊ रायबरेली रोड पर मोहनलालगंज के पास स्लीपर कोच बस में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने के बाद करीब एक किलोमीटर तक बस दौड़ती रही। इसके बाद ड्राइवर ने बस रोकी।
गेट नहीं खुला, पांच की मौत
बस रुकने के बाद ड्राइवर और कंडक्टर शीशा तोड़कर बाहर निकल आए और भाग गए। वहीं, बस का गेट आग लगने के कारण नहीं खुला, ऐसे में लोग खिड़की के शीशे तोड़कर बाहर निकले। इस दौरान आग की लपटें तेज होती गईं और हादसे में दो बच्चे, दो महिलाएं और एक पुरुष की मौत हो गई। वहीं, बस पूरी तरह से जल गई।