आगरालीक्स …Agra News: आगरा में रिटायर प्रिंसिपल का घर में शव मिला, पत्नी की 25 दिन पहले हुई मौत, शव के पास में नोटों की गडडी रखी मिली। पुलिस जांच में जुटी है। ( Agra News: 74 year old Retire Principal found dead in House#agra)
आगरा के पिनाहट के रघुनाथ पुरा में 74 साल के रिटायर प्रिंसिपल रामअवतार शर्मा रह रहे थे, पिछले महीने यानी अप्रैल में उनकी पत्नी का निधन हो गया। दो बेटे हैं दोनों की बाहर रहते हैं। शुक्रवार सुबह रिटायर प्रिंसिपल रामअवतार शर्मा का शव चारपाई पर मिला, उनकी चारपाई के पास में एक पोटरी रखी थी उसमें नोटों की गडडी रखीं थी।
पुलिस जांच में जुटी
रिटायर प्रिंसिपल रामअवतार शर्मा अकेले ही रह रहे थे, घर का गेट खुला हुआ था और उनका शव चारपाई पर पड़ा था। उनकी मौत की सूचना पर पुलिस पहुंच गई, जांच की जा रही है।