आगरालीक्स …Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि की बीए एलएलबी और एलएलबी प्रथम वर्ष की परीक्षा स्थगित, बीए एलएलबी द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ और पंचम वर्ष, एलएलबी और बीएड की दो दिन की परीक्षाओं की तिथि बदली। ( Agra News: DBRAU, Agra LLB & BA LLB 1st Year exam postponed#Agra )
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश के अनुसार, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा संयुक्त नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 21 मई को आयोजित की जा रही है। इसके चलते बीए एलएलबी और एलएलबी की 20 और 21 मई की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। 22 मई से 10 जून तक परीक्षा होगी। परीक्षा बहुविकल्पीय ओएमआर सीट पर आयोजित की जाएगी। 100 प्रश्नों में से 80 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। सुबह की पाली में आठ से 10 बजे और दोपहर की पाली में दोपहर दो से चार बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही बीएड की 20 और 21 मई की परीक्षा की तिथि भी बदल दी गई है।
परीक्षा की बदली गई तिथि
20 मई की सुबह की पाली की बीए एलएलबी तृतीय वर्ष पेपर प्रथम की परीक्षा नौ जून को सुबह आठ से 10 बजे होगी
20 मई की दोपहर की पाली की एलएलबी तृतीय वर्ष, बीए एलएलबी पंचम वर्ष की परीक्षा नौ जून को दोपहर दो से चार बजे की पाली में होगी
21 मई की सुबह की पाली की एलएलबी द्वितीय और बीए एलएलबी चतुर्थ प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा 10 जून को सुबह आठ से 10 बजे
21 मई को दोपहर की पाली की बीए एलएलबी द्वितीय वर्ष प्रश्नपत्र प्रथम की परीक्षा 10 जून को दोपहर दो से चार बजे की पाली में होगा
20 मई की बीएड द्वितीय वर्ष न्यू कोर्स की परीक्षा तीन जून को सुबह 11 से दोपहर एक बजे के बीच होगी
21 जून की बीएड प्रथम वर्ष न्यू कोर्स की परीक्षा चार जून को सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक होगी