आगरालीक्स…आगरा कैंट जीआरपी ने पकड़ा ग्वालियर का व्यापारी. ट्रेनों में करता था यात्रियों का सामान चोरी, 10 लाख का सामान बरामद. प्रशिक्षित चोर बनने के लिए यूट्यूब से सीखा…
आगरा जीआरपी ने ट्रेनों व प्लेटफार्म पर से यात्रियों का सामान चोरी करने वाले एक चोर को अरेस्ट किया है. पकड़ा गया चोर ग्वालियर का व्यापारी है जो कि कारोबार में नुकसान होने के बाद चोर बन गया और यूट्यूब से चोरी करने के वीडियो देखकर प्रशिक्षित बना. जीआरपी ने इसके पास से 10 लाख रुपये का माल बरामद किया है. इसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.पकड़े गए चोर का नाम रितेश अग्रवाल है जो कि डबरा ग्वालियर का रहने वाला है. रितेश पहले आढ़त का काम करता था लेकिन कारोबार में नुकसान होने के बाद चोर बन गया. इसके खिलाफ पहले से ही चोरी के चार मुकदमे दर्ज हैं. आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.