आगरालीक्स…आगरा में बेटे ने अपने ही माता—पिता को किया बेघर. दर—दर की ठोकर खाने को मजबूर दंपत्ति ने लगाई सीएम योगी से मदद की गुहार
कलयुगी बेटे ने अपने ही माता-पिता को घर से बेघर कर दिया। सारा रुपया बैंक अकाउंट से निकाल कर कर्जदार बना दिया। मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न कर बुजुर्ग दंपत्ति का जीना दुश्वार कर दिया है। आये दिन बहु अंकिता शर्मा अपने सास-ससुर को दहेज़ के केस में फ़साने की धमकी देती है। ये कहना था रोते हुए वाटरवर्क्स स्थित अतिथिवन होटल में अवधपुरी निवासी पिता गोपाल बाबू शर्मा और माँ रागनी शर्मा का।रागनी शर्मा का कहना है कि उनके पति गोपाल बाबू शर्मा प्रताप नगर स्थित डाकखाना में सरकारी कर्मचारी है। जीवनभर की कमाई से बैंक से ऋण लेकर घर ख़रीदा और बेटे अंचित उर्फ इलू शर्मा ने हमें ही घर से बाहर निकाल दिया। दो साल से किराये के मकान में गुजर बसर कर रही हूँ। पति काफी बीमार रखते है और आये दिन मारपीट से उनकी हालत दयनीय हो गयी है।
गोपाल बाबू शर्मा का कहना है कि उम्र के इस पड़ाव में अपमान और जिल्लत अब सहन नहीं होती। आये दिन बेटा फ़ोन पर भद्दी-भद्दी गली देकर जान से मारने कि धमकियाँ देता है। हम बेटे को बेदखल भी कर चुके है। वो जबरन हमारे बुढ़ापे का आखरी सहारा हमारे मकान को भी हड़पना चाहता है। घर की करीब 14 हज़ार की क़िस्त भी भर रहा हूँ। मेरे बेटे-बहु हमारी कभी भी हत्या कर सकते है। हमने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जनसुनवाई पोर्टल पर भी मदद की गुहार लगायी है। जिलाधिकारी और आगरा पुलिस से भी शिकायत की पर कोई मदद नहीं हुई।