आगरालीक्स….Agra News: आगरा में बीसीसीआई द्वारा आईपीएल 2025 के 24 और 25 मई के मैच जीआईसी मैदान पर बड़ी स्क्रीन पर लाइव दिखाए जाएंगे। ( Agra News: IPL 2025 Fan Park on 24th & 25th May 2025 in GIC Maidan Agra#Agra)
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा आयोजित यह अनूठा फैन पार्क देशभर के 50 शहरों में आयोजित किया जाएगा, इसमें आगरा भी है। आगरा के क्रिकेट प्रेमियों को यह सुनहरा अवसर मिलेगा कि वे 24 और 25 मई को जीआईसी ग्राउंड, आगरा में फैन पार्क का हिस्सा बनें और लाइव मैचों का आनंद बड़ी स्क्रीन पर उठा सकें।
फ्री एंट्री मिलेगी
फैन पार्क में न केवल रोमांचक क्रिकेट एक्शन देखने को मिलेगा, बल्कि फेस पेंटिंग, सीटियाँ, चीयरिंग, मस्ती, पागलपंती और फैन्स के लिए ढेरों मजेदार स्टंट्स भी होंगे। एंट्री फ्री है, जिससे कोई भी फैन इस अनुभव से वंचित नहीं रहेगा।
म्यूज़िक, मर्चेंडाइज, फूड स्टॉल्स, और आधिकारिक आईपीएल स्पॉन्सर्स की खास एक्टिविटीज़ भी होंगी जो इस अनुभव को और भी खास बना देंगी। फैन पार्क का उद्देश्य है कि हर क्रिकेट प्रेमी को ऐसा महसूस हो जैसे वे स्टेडियम में ही बैठकर अपनी पसंदीदा टीम को चीयर कर रहे हों।
एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोशन ने बताया कि, "हम आगरा वासियों को यह बेहतरीन अनुभव दिलाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस बार आईपीएल का जादू हर किसी पर चढ़कर बोलेगा।" साथ ही, डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन आगरा और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के आजीवन सदस्य पूरन डावर ने भी बताया कि, "इस तरह के आयोजनों से न केवल शहर के क्रिकेट प्रेमियों को खुशी मिलती है बल्कि युवाओं में खेल भावना को भी बढ़ावा मिलता है।"