मथुरालीक्स…राधाकुंड में बिजली कारीगर के पास ठीक होने के लिए आया ‘मेड इन पाकिस्तान’ का पंखा. बवाल मचने पर एलआईयू और पुलिस जांच में जुटी…
मथुरा के गोवर्धन में एक अजीब मामला सामने आया है. गोवर्धन के राधाकुंड में एक दुकानदार के पास एक ऐसा पंखा ठीक होने के लिए आया जिस पर ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखा हुआ था. यह पंखा एक महिला साधु लेकर आई थी. इसकी जानकारी होने पर बवाल मचगया. सूचना पर गोवर्धन पुलिस और एलआईयू जांच में जुट गई है.हाल ही में मथुरा के नौहझील में एलआईयू ने ईंट भट्टें पर काम करने वाले 90 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा था जो कि यहां अपनी पहचान बदलकर रह रहे थे. इस कार्रवाई के बाद खूफिया एजेंसी भी अलर्ट है लेकिन अब राधाकुंड में ‘मेड इन पाकिस्तान’ के पंखा सामने आने के बाद लोग एकजुट हो गए. उनका आरोप है कि साधुवेश में छुपे घुसपैठी बांग्लादेशी है. उन्होंने नारेबाजी करते हुए एसएसपी के नाम पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की.
एसएसपी का कहना है कि पाकिस्तानी पंखा मिलने की जानकारी मिली है. पंखा कहां से आया, इसकी जांच के लिए एलआईयू और गोवर्धन पुलिस जांच कर रही है.