आगरालीक्स….Agra News: आगरा में एन्फ्लुएन्जा (बर्ड फ्लू) की रोकथाम के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। ( Agra News: Control room for bird Flu prevention#Agra )
डीएम अरविन्द मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में निराश्रित गौवंशों, गौशालाओं के प्रबन्धन तथा पक्षियों में एन्फ्लुएन्जा (बर्ड फ्लू) की रोकथाम के सम्बन्ध में कैम्प कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 90 गौशालायें संचालित है, जिनमें 12 स्थाई गौशालायें तथा 78 अस्थाई गौशालायें है। इनके अलावा 10 और गौशालायें है, जिनमें से 05 गौशालाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है और 05 गौशालाओं को हस्तान्तरित किए जाने की प्रक्रिया प्रचालित है। उन्होने बताया कि जनपद की 68 गौशालाओं में विद्युत कनेक्शन स्थापित है और शेष 24 गौशालाओं में बजट के अभाव में जिलाधिकारी विद्युत कनेक्शन स्थापित नही कराया जा सका है, परन्तु वर्तमान में 22 गौशालाओं में जिला पंचायत के द्वारा विद्युत कनेक्शन स्थापित करा दिया जायेगा। जिलाधिकारी महोदय ने निर्देश दिये कि शेष दो गौशालाओं में भी जल्द ही विद्युत कनेक्शन स्थापित करा दिया जाये।
बर्ड फ्लू के लिए कंट्रोल रूम
पक्षियों में एन्फ्लुएन्जा (बर्ड फ्लू) की रोकथाम के सम्बन्ध में बताया गया कि बर्ड फ्लू, जिसे एवियन फ्लू भी कहा जाता है, इन्फ्लूएंजा (फ्लू) एक प्रकार की वायरल बीमारी है जो ज्यादातर जंगली जल पक्षियों को संक्रमित करता है लेकिन घरेलू पक्षियों (मुर्गी) और अन्य जानवरों को संक्रमित कर सकता है। मनुष्यों को प्रभावित करने वाले सबसे सामान्य उपप्रकार ए(एच5एन1), ए(एच7एन9) और ए(एच9एन2) हैं। उन्होने बताया कि बर्ड फ्लू से प्रभावित होने पर पीडित को बुखार, खाँसी, गला खराब होना, मांसपेशियों में दर्द और थकान, श्वसन लक्षण, सिरदर्द, बहती नाक, नम आँखें, मितली और उल्टी, सांस लेने में दिक्कत, निमोनिया और एक्यूट श्वसन संकट सिंड्रोम (एआरडीएस) के संकेत और लक्षण दिखाई पडेगें। उन्होने बताया कि पशुधन विभाग द्वारा निदेशालय स्तर पर कंट्रोल रूम संचालित किया गया है जिसके सम्पर्क सूत्र 180018055141 व 05222741991 है। इसी प्रकार जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम संचालित है, जिसके सम्पर्क सूत्र 9456446462, 9837228551 तथा 9412607658 है।