आगरालीक्स…Agra News: आगरा में टीबी की इंजेक्शन से जांच, 72 घंटे में आएगी रिपोर्ट।
किसी को लगातार खांसी, बुखार, वजन घटना या कमजोरी जैसे लक्षण हों तो उसे अनदेखा न करें और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच जरूर कराएं। उन्होंने ने कहा कि टीबी से उन्मूलन सिर्फ सरकार की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। यदि कोई व्यक्ति टीबी रोगी के संपर्क में आया हो, तो उसे जांच के लिए प्रेरित करें। समय पर जांच और इलाज न केवल उस व्यक्ति को बचा सकता है, बल्कि पूरे समाज को संक्रमण से सुरक्षित रख सकता है।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुखेश गुप्ता ने बताया कि सीवाई टीबी परीक्षण एक आधुनिक त्वचा परीक्षण है, सीवाई टीबी परीक्षण में इंजेक्शन के माध्यम से जांच की जाएगी । टीबी जांच के उपरांत सिर्फ 48 से 72 घंटे में ही सटीक जाँच परिणाम उपलब्ध हो जाएगा । यह उन लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है, जो टीबी मरीजों के संपर्क में आए हैं या जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमज़ोर है। उच्च जोखिम वाले मरीजों के लिए सीवाई टीबी टेस्ट अनिवार्य है। उन्होंने ने बताया कि यह परीक्षण विशेष रूप से उच्च जोखिम वाली आबादी के लिए स्क्रीनिंग कार्यक्रमों में उपयोगी है, जैसे कि टीबी रोगियों, स्वास्थ्य सेवा श्रमिकों या एचआईवी वाले लोगों के संपर्क। सी वाई-टीबी परीक्षण के आगमन से टीबी के निदान और उपचार में एक नई उम्मीद जगी है। होगी। सीवाई-टीबी परीक्षण परीक्षण के उपरान्त टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (टीपीटी) दिया जायेगा। सी वाई-टीबी परीक्षण, टीबी के निदान में एक नई उम्मीद लेकर आया है।